Spread the love

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अतंर्गत दीनदयाल चौक के पास बस स्टेंड रोड पर गत सुबह पन्ना से यहां गांजे की तस्करी करने पहुंचे आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 9 किलो 294 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 85 हजार रुपए बताई गई है| पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि वे जबलपुर में किन-किन लोगों को गांजा की सप्लाई करने वाले थे.
माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गत प्रभात गश्त के दौरान दीनदयाल चौक के पास बस स्टेंड रोड पर गांजा लेकर घूम रहे वार्ड नंबर 5 पन्ना मार्ग थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना निवासी 45 वर्षीय मंगला देवी सिसोदिया और 24 वर्षीय राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने मां बेटे के कब्जे से 9 किलो 294 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 85 हजार रूपये बताई गई है| पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *