
नाबालिग बेटी गंभीर रुप से घायल
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत पटेल तिराहा के पास घरेलू विवाद को लेकर एक दास्ता पति ने अपनी पत्नी और बेटी पर शराब के नशे में बका से जानलेवा हमला कर दिया| इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी गंभीर रुप से घायल है जिसे उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है| घटना की वजह घरेलू विवाद बताया गया है|
बरगी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर रामजी भूमिया नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी राधा भूमिया से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया। तभी उसने पास ही रखा धारदार बका उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आयी नाबालिग बेटी पर उसने ताबड़तोड़ वार कर दिए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक राधा भूमिया ने दम तोड़ दिया। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद आरोपी रामजी भूमिया मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है| पुलिस के मुताबिक मृतिका राधा भूमिया उर्फ अंजुम बानो की शादी रामजी भूमिया से हुई थी जिससे उसके दो लड़के तौसिफ और , आशीष भूमिया उर्फ आसिफ खान व लड़की महक है| आरोपी रामजी भूमिया सौतेले पिता है। पहले मृतिका की शादी चांरामेटा के रशीद शाह से हुई थी जिससे वह एवं बड़ा भाई तौसिफ एवं छोटी बहन महक हैं| लगभग 10-12 वर्ष पहले उसके पिता रसीद ने मम्मी को छोड़ दिया था उसके बाद मम्मी ने बरगी के रामजी भूमिया से शादी कर ली थी आशीष भूमिया उर्फ आसिफ खान एवं महक मम्मी के साथ रहते थे बड़ा भाई तौसिफ पिता रसीद के साथ रहता है। गत रात लगभग 9.30 बजे रामजी भूमिया ने बका से हमला कर राधा भूमिया की हत्या कर दी, जबकि महक पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई| पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट पर धारा 103(1), 109(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
