Spread the love

2 आरोपियों से 5 बाईक बरामद, मोटरपंप और मोबाइल जब्त
खरगोन। बैडिया पुलिस ने शातिर बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाईक पर चोरी का मोटरपंप बेचने निकले थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की करीब 5 बाईके बरामद की है।
थाना प्रभारी बेडिय़ा उनि धर्मेन्द्र यादव से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से पर चितावद में भुलगांव फाटे के पास एक मोटर सायकल पर विद्युत मोटर पंप लिए संदिग्ध युवकों के नजर आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देख कर बाईक सवारों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
उन्होंने अपने नाम अजय पिता राजू निवासी गलगांव एवं दूसरे नें अपना नाम बिन्दू पिता भारत निवासी गलगांव का होना बताया। राजू व बिन्दू से मोटर पम्प व मोटर साइकल के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाए न ही बाईक के दस्तावेज दिखाए। दोनो को थाने लाकर पूछताछ क गई, जिसमें बिन्दु के पास पाये गये मोबाइल को उसने सनावद के ग्राम बडूद से चोरी करना बताया और बाईक मूंदी जिला खण्डवा से चोरी की थी।
लगातार पूछताछ में उन्होंने 04 अन्य मोटर साइकल गोगावां, इंदौर व बेटमा से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के द्वारा ग्राम बडूद के घर से इंङक्शन चूल्हा व एक मोबाईल फोन भी चोरी किया गया था। आरोपियों के कब्जे से जब्त की गई 5 बाईकों की कीमत 2 लाख 50 हजार, विद्युत मोटर, इंङक्शन चूल्हा व एक मोबाईल फोन की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *