Spread the love

तीन साल तक बनाये संबध, प्रेग्नेटं होने पर किया शादी से इंकार
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दोनो के बीच प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। बाद में आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को मिलने बुलाया और हबीबगंज इलाके की एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्ककर्म कर डाला। बाद में जल्द शादी करने का वादा कर आरोपी तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा बीते दिनो युवती के प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने गर्भपात की दवा खा ली इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिली। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची कोलार पुलिस को थाना इलाके में ही रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया की वह कॉलेज की पढ़ाई के बाद प्राइवेट नौकरी कर रही है। साल 2023 इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान चिराग सिंह नाम के युवक से हुई थी। चैटिंग के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि 18 फरवरी 2023 में चिराग ने उसे मिलने के लिये बुलाया और हबीबगंज स्टेशन के करीब एक ओयो होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले। विरोध करने पर चिराग ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया। उसकी बात पर भरोसा कर युवती ने उस समय शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। बीते दिनों युवती ने आरोपी को बताया की वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद चिराग ने पीड़िता से दुरियां बना ली और बातचीत बंद कर दी। प्रेमी के मुंह फेर लेने से परेशान पीड़िता ने सामाजिक बदनामी से बचने के लिये स्वयं गर्भपात का फैसला लिया। गर्भपात के लिये उसने एक दवा खाई जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। बाद में अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना पर पहुंची कोलार पुलिस ने घटनास्थल हबीबगंज होने के कारण आरोपी के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर केस डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसे आरोपी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, उसे उसका नाम और मोबाइल नंबर मालूम है। चिराग खुद को चूना भट्‌टी का रहने वाला बताता था। पुलिस नंबर के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *