Spread the love

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के निर्देश
जबलपुर। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के साथ होने वाली अभद्रता के आरोपों के बीच कल पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर शालीनता पूर्वक व्यवहार करें। पुलिस अधीक्षक यहां कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकरियों व थाना प्रभारियों को अपराधों के संबंध में आवश्यक निर्देश दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए ऐसे फरार अपराधियों पर ईनाम घोषित करने के निर्देश दिए। बैठक में दौरान एसपी ने मामूली सी बातों पर होने वाली चाकूबाजी की वारदातों को संज्ञान में लेते हुए ऐसे सक्रिय बदमाशों पर प्रभारी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने कहा। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने लंबित वारंटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक वारंटों की समीक्षा करें वहीं लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की टीम बताकर ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करें। बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी मौजूदगी में रोज स्थान बदलकर जिग-जैंग पैटर्न में पर्याप्त स्टापर रखकर चेकिंग पाइंट लगाकर बिना नंबर अमानक नंबर वाले वाहन चालकों के खिलाफ तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करें। लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने सड़क हादसों का डाटा आई रेड एप में समय का ध्यान रखकर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, पुलिस अधिकारी समेत थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *