Spread the love

जबलपुर। नौगांव छतरपुर में एक अनुसूचित जाति के छात्र की हत्या के विरोध में मप्र महर्षि कुंभज प्रजापति सेवा संघ एवं संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में कलेक्टर के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें छात्र के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि नौगांव छतरपुर में एक 19 वर्ष के अनुसूचित जाति के होनहार छात्र पंकज प्रजापति की हत्या, सवर्ण ब्राम्हण राशन दुकान संचालक एवं उसके सहयोगियों द्वारा मात्र तीन माह का छूटा हुआ राशन मांगने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे संपूर्ण प्रजापति कुम्हार समाज एवं एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर नोखे लाल प्रजापति, दादा बैजनाथ कुशवाहा, घनश्याम यादव, श्रीमती आरती ठाकुर, एड. मनोज चौधरी, रामनाथ चक्रवर्ती, राजकुमार चक्रवर्ती, राजेश कुशवाहा, शैलेष शर्मा, घनश्याम चक्रवर्ती, इन्द्रकुमार कुलस्ते, प्रमोद सेन, संजय सेन, रोहित कुमार, नरेश चक्रवर्ती, मुरारी लाल चक्रवर्ती, एड. संतोष प्रजापति, मो. वसीम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *