Spread the love

इंस्ट्राग्राम पर बढ़ाई दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग कर मांगे 10 लाख
छिंदवाड़ा। ब्लैकमेलिंग मामले में देहात थाना पुलिस ने एक बार फिर तथाकथित बबली-बंटी साधना इवनाती और राजा खत्री पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामल में पुलिस ने साधना को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी राजा खत्री अभी भी फरार है। ब्लैकमेलिंग के नाम पर इस बार दोनों ने मिलकर डीजे संचालक अनमोल चरपे को अपना शिकार बनाया है। मामले में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त महिला प्रेम और शादी के नाम पर शहर के व्यापारियों को टारगेट करती थी। इस महिला ने पहले भी कई लोगों को इस तरह ब्लैकमेल किया है। अपने बॉयफे्रेंड के साथ मिलकर ये युवती (बबली) ब्लैकमेलिंग के काम में सक्रिय थी। एक व्यापारी पर दबाव डालकर दुष्कर्म सहित केस दर्ज करवाने की धमकी देने वाली ब्लैकमेलर युवती और उसके बॉयफ्रेंड पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं युवती को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड राजा फरार है। उन्होंने बताया कि गुरैया निवासी अनमोल पिता गंगाधर चरपे डीजे का संचालन करता है। पिछले दिनों उक्त युवती साधना ने इंस्ट्राग्राम पर उसे रिक्वेस्ट भेजी और उसका नंबर लेकर मैसेज का आदान-प्रदान किया। फिर मिलने बुलाया और एक मीटिंग उसके साथ रखी, इसी मीटिंग में उसने अनमोल चरपे को बलात्कार केस में फंसाने के नाम पर 10 लाख रूपए मांगे। अनमोल ने उन्हें तीन लाख रूपए दे दिए। इसके बाद भी साधना और राजा अनमोल से लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। परेशान होकर अनमोल ने देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ 308(4), 308(6), 61(2), 351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया है। टीआई ने बताया कि मामले में साधना पिता केशव इवनाती निवासी कोढ़िया लावाघोघरी की गिरफ्तारी की गई है, जबकि मामले का दूसरा आरोपी राजा पिता विजय खत्री निवासी बजरंग नगर फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
अनमोल से की थी१० लाख की डिमांड
दरअसल, तथाकथित बंटी और बबली ने पूरे मामले को सेटलमेंट करने के लिए डीजे संचालक से १0 लाख रुपए की मांग की थी। नहीं देने पर दोनों ने व्यापारी को ब्लैकमेल कर रेप के झूठे केस में फंसाने की बात की तो व्यापारी घबरा गया और उसने किसी तरह ३ लाख रूपए ऑनलाईन और कैश के माध्यम से देकर अपनी जान छुड़ाई।
पहले भी कर चुके हैं ब्लैकमेलिंग
टीआई राजपूत ने बताया कि इन आरोपियों ने इससे पहले लोनिया करबल निवासी दिलीप सातपुते पिता रामनाथ सातपुते के साथ भी इसी तरह से ब्लैकमेल कर षडयंत्र पूर्वक बलात्कार के केस में फसाने की धमकी देकर डराकर उससे 74000/-हजार रुपये केश एवं आन लाईन ट्रांजेक्शन कर रुपये वसूल करने तथा दस लाख रुपये की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *