Spread the love

यातायात सुव्यवस्थित करने बनाये एक्शन प्लान

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शहर के बिगड़ैल यातायात को पटरी पर लाने एक्शन प्लान बनाकर कार्रवाई करने पर जोर दिया है। पुलिस अधीक्षक यहां कंट्रोल रूम में शहर के तीनों ट्रेफिक थानों के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि यातायात सुव्यवस्थित करने के साथ सड़क हादसों में कमी लाने की जरूरत है। उन्होंने यातायात थानों में पदस्थ सूबेदार / उपनिरीक्षकों के सेक्टरों का निर्धारा कर प्रत्येक सेक्टर में सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के 3-4 बीट का निर्धारण करते हुए यातायात व्यवस्था हेतु लगने वाले प्वाइंट्स का निर्धारण करने हेतु आदेशित किया।
ई रिक्शा के स्टेंड बनाये ….
पुलिस अधीक्षक ने शहर में बढ़ रहे ई रिक्शा को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर आटो ई रिक्शा के लिए स्टेंड का निर्धारण करने तथा आटो ई रिक्शा लेन बनाने हेतु बेरिकेट्स लगाने के आदेश दिए। जिन ई रिक्शों का रजिस्टेशन थानों में नहीं हुआ है। उनके रजिस्ट्रेशन के लिए कार्रवाई करें।
स्कूल बसों में सुको की गाईडलाईन का ही पालन …
पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने बैठक में मौजूद यातायात में बैठक में मौजूद यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों की बसों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन कराने आरटीओ के साथ संयुक्त कार्यवाही करें। स्कूल बसों में भी जीपीएस सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन उपकरण होना जरूरी है। स्कूल बसों की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *