
आम सूचना जारी कर अनुपयुक्त भवनों को गिराने,मरम्मत युक्त भवनों की मरम्मत कराने हेतु किया गया सूचित
कटनी । आगामी वर्षा ऋतु में जर्जर भवनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा द्वारा आम सूचना जारी की जाकर नगर निगम सीमा के विभिन्न वार्डों के 58 जर्जर भवन चिन्हित किये गये है, जो मानव आवास हेतु उपयुक्त नहीं है।
अतः कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा द्वारा समस्त भवन स्वामियों को सूचना देते हुए कहा गया है कि मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन को स्वयं गिराकर अथवा मरम्मत योग्य भवन को मरम्मत कराकर इस कार्यालय को सूचित करें। यदि मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन से किसी भी प्रकार की जन धन हानि होती है तो उसके लिए भवन स्वामी स्वयं जवाबदार होगें। साथ ही ऐसे भवन स्वामी जिनके द्वारा मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन का मरम्मत,नये निर्माण जर्जर भवन गिराकर किया गया है,ऐसे नागरिकों को नगर पालिक निगम कटनी में लिखित सूचना देनी होगी। आम सूचना के माध्यम से सर्वेक्षित सूची के अतिरिक्त मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवनों जिनको नगर पालिक निगम कटनी द्वारा सूची में शामिल नहीं किया गया है, तो उसकी लिखित सूचना कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि म०प्र० नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
