Spread the love

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी का अनोखा मामला सामने आया
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने एक ऐसे चोरों को पकड़ा है जो स्कॉर्पियो से ट्रैक्टर चुराकर ले जा रहे थे पुलिस ने बताया कि करैरा के ग्राम लंगूरी के रहने वाले एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई दी कि उसका ट्रैक्टर गैरेज से चोरी हो गया है जब पुलिस ने नाकाबंदी की तो एक सफेद स्कॉर्पियो से पांच आरोपी इस ट्रैक्टर को चुराकर ले जा रहे थे। इन पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरी गया ट्रैक्टर और जिस स्कॉर्पियो को इस वारदात में उपयोग किया जा रहा था उसको भी जप्त किया है।
गैराज से चुरा लिया टै्रक्टर-
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि 21 जून को ग्राम लंगूरी निवासी निहाल सिंह कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका ट्रैक्टर (एमपी 33 जेडडी 8839) घर के पास बने गैराज से चोरी हो गया है। गैराज का ताला टूटा हुआ मिला था। चोरी हुए ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिद्ध बाबा रोड पर वहां एक स्कॉर्पियो (एमपी 09 एमजे 9009) के पीछे चोरी का ट्रैक्टर देखा गया। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक अरविन्द्र यादव ने चोरी की बात स्वीकार की। मौके से स्कॉर्पियो चालक समेत राघवेन्द्र यादव, आकाश रजक, अरविन्द्र केवट और प्रतिपाल यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी दतिया जिले के रहने वाले हैं।
ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो जब्त –
करैरा पुलिस ने इस मामले में शिकायकर्ता की रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4),305(ए), बीएनएक का कायम कर विवेचना मे लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो जब्त किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *