Spread the love

जबलपुर। रिश्ते में बड़ी माँ लगने वाली एक महिला ने महज 14 और 13 साल की मासूम बच्चियों के साथ इस तरह क्रूरता की, कि चोटों के निशान मिटने के बावजूद ताउम्र यह घटना उनके ज़हन में रहेगी। गोसलपुर थाना पुलिस ने पीडि़त बच्चियों की माँ की रिपोर्ट पर आरोपी बड़ी माँ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में पेशे से श्रमिक ग्राम कंचनपुरा बिलखरवा निवासी 36 वर्षीय नैना चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची नैना ने पुलिस को बताया कि गत दिवस वह अपने पति प्रेम चौधरी के साथ मजदूर करने के लिए गई थी। घर पर बेटी 14 वर्षीय संजीवनी, 13 वर्षीय जानवी, 6 वर्षीय पुत्र प्रिंस और 4 साल का रियांस थे। नैना पति के साथ मजदूरी कर रात करीब साढ़े 8 बजे लौटी। नैना को उसकी बड़ी बेटी संजीवनी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे जब चारों भाई बहन घर पर थे तभी बड़ी मम्मी आरोपी रश्मि चौधरी घर के पीछे आकर उससे गाली-गलौज करने लगी। संजीवनी ने आरोपी रश्मि चौधरी से गाली-गलौज करने की वजह जाननी चाही तो आरोपी बड़ी मम्मी रश्मि चौधरी ने डंडे से संजीवनी के बाएं हाथ में चोट पहुंचा दी और छोटी बेटी जानवी को बाएं पैर की जांच में दांत से काटते हुए सीने में लात मारकर चोट पहुंची दी। आरोपी रश्मि चौधरी ने बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी। संजीवनी के यह बताने पर उसकी माँ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। रिपोर्ट पर आरोपी रश्मि चौधरी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *