Spread the love

धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
जबलपुर। सरकारी नौकरी का सब्जबाग दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखो रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक पिता-पुत्र के खिलाफ ओमती थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के खिलाफ पेशे से बारबर का कार्य करने वाले ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले विनोद सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार पीडि़त विनोद ने बताया कि वह विगत 16 वर्ष से रसल चौक स्थित प्रकाश हेयर ड्रैसर में बारबर का कार्य करता हैं। उसकी दुकान में आरोपी हिमांशु यादव कटिंग कराने 10-12 साल से आता था, जिससे विनोद की हिमांशु से पहचान थी। विनोद हिमांशु के उडि़य़ा मौहल्ला, झंडा चौक, भरतीपुर स्थित घर कई बार गया जिससे हिमांशु के पिता आरोपी नीलचंद यादव से भी विनोद की मुलाकात हुई। विनोद आरोपी नीलचंद यादव की बेटी की शादी में भी गया। इसी दौरान आरोपी हिमांशु ने विनोद से कहा कि उसके पिता आरोपी नीलचंद का नगर निगम जबलपुर एवं उच्च न्यायालय जबलपुर में शासकीय ठेकेदार हैं और उनकी उच्च अधिकारियों व न्यायालय में अच्छा परिचय हैं। इसके बाद कोरोना काल में वर्ष 2020 व 2021 को विनोद आरोपी नीलचंद के बुलाने पर बाल काटने घर जाता था। इसी दौरान आरोपी नीलचंद ने विनोद से कहा कि उसके कोई सगे भाई-बहन या सगे रिश्तेदार हों तो उसे बताए वह न्यायालय में ग्रेड 2 व ग्रेड 2 में नौकरी लगवा देगा। आरोपी नीलचंद ने कहा कि ग्रेड 3 में 3 लाख और ग्रेड 2 में नौकरी के लिए 2 लाख रुपए लगेंगे। विनोद ने आरोपी नीलचंद यादव पर विश्वास कर अपने सगे चाचा के लड़के एवं बुआ के लड़के व लड़की की नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी को कुल 3 लाख 94 हजार रूपये दे दिए। आरोपी नीलचंद यादव के द्वारा विनोद के चाचा के लड़के को ग्रेड-2 में व बुआ के लड़के व लड़की को ग्रेड-3 में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। जिसके बदले में 2 लाख रुपए का चैक यूनियन बैंक नेपियर टाउन, जबलपुर का आरोपी हिमांशु यादव के नाम का दिया गया। 12 फरवरी 2022 को उच्च न्यायायल व जिला सत्र न्यायालय के ग्रेड-2 व ग्रेड-3 के परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी होने लगे और तीनों पीडि़त चन्द्रिका प्रसाद सेन पिता रामसुभाव सेन, शुभम सेन पिता शंभू प्रसाद सेन, भारती सेन पिता शंभू प्रसाद सेन के प्रवेश पत्र निकालना चाहे, जो नहीं निकले। तब आरोपी नीलचंद यादव से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो आरोपी नीलचंद यादव ने कहा कि उसके सभी से अच्छे संबंध हैं। वहं डायरेक्ट भर्ती करवा देगा। आरोपी ने कहा कि न्यायालय में डायरेक्ट भर्ती बिना आवेदन के नहीं होती हंै, तो उसके द्वारा आरोपी नीलचंद यादव से पैसा वापस देने की की मांग की गई। जिस पर आरोपी नीलचंद यादव द्वारा कहा गया कि वह 2 लाख रूपये का यूनियन बैंक का चैक दे रहा हैं। उसने यह भी कहा कि 3 लाख 94 हजार रुपए वापिस देकर चैक लेगा। आरोपी ने 11 अप्रैल 2022 को पैसे वापस देने की बात कही लेकिन आज दिनांक तक एक भी पैसा वापस नहीं किया व घर में पैसा मांगने जाने पर आरोपी पीडि़तों के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत की जांच पर पुलिस ने पाया कि आरोपी हिमांशु यादव व उसके पिता आरोपी नीलचंद यादव के द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर एवं सत्र न्यायालय में ग्रेड-2 व ग्रेड- 3 एंव नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पीडि़त विनोद कुमार सेन के रिश्तेदार चंद्रिका सेन, शुभम सेन, भारती सेन से ऑनलाईन व नगद रूपये 3 लाख 94 हजार रुपए एवं विनोद सेन के मालिक रामप्रकाश सेन के लडके पंकज सेन से 4 लाख 75 हजार रुपये लेकर हड़प लिए गए। रुपए वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी हिमांशु यादव एवं उसके पिता आरोपी नीलचंद यादव विरुद्ध धारा 294,506,420, 120बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्माा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती राजपाल ंिसह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी हिमांशू यादव उम्र 33 वर्ष एवं नीलचंद यादव उम्र 65 वर्ष निवासी भरतीपुर उडिय़ा मोहल्ला ओमती को अभिरक्षा मे लेते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *