
2 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार, 11 हजार जब्त
जबलपुर। गौरीघाट पुलिस ने झंडा चौक सब्जी मंडी के पीछे सामुदायिक भवन के पास और बादशाह हलवाई मंदिर के पास चण्डी माता मंदिर के पास खाली जगह में सट्टा पट्टी लिख रहे दो सटोरिए को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद 11 हजार 350 रुपए, 2 मोबाइल, 2 कैल्कुलेटर जब्त किए है|
गौरीघाट थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गत दिवस झंडा चौक सब्जी मंडी के पीछे सामुदायिक भवन के पास सट्टा पट्टी लिख रहे कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर निवासी 51 वर्षीय नरेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है| सट्टे के सम्बंध मे पूछताछ करने पर झण्डा चौक गौरीघाट निवासी उमेश पटेल के कहने पर साथी भाईजान के साथ मिलकर सट्टा लिखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सटोरियें के कब्जे से नगद 9 हजार 500 रूपये, 1 मोबाईल, 2 कैल्कुलेटर, एवं सट्टा पट्टी 60 पर्ची, सट्टा की 3 गड्डी, दिनॉक डालने की सील, टेबिल, आदि जप्त किए है| पुलिस ने तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा धारा 49 एवं 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर मामला जांच में लिया है| आरोपी उमेश पटेल एवं भाईजान फरार है|
इसी प्रकार गौरीघाट बादशाह हलवाई मंदिर के पास चंडी माता मंदिर के बाजू स्थित खाली जगह में सट्टा खिलाने वाले पीपी कालोनी गौरीघाट निवासी 27 वर्षीय गोलू दीवान को गिरफ्तार कर उसके पास से नगद 1 हजार 850 रुपए, सट्टा पट्टी, सट्टा बुक, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल जब्त किया है| पूछताछ करने पर गोलू दीवान ने नितिन गडरिया के कहने पर सट्टा पट्टी लिखने की बात स्वीकार की है| पुलिस ने दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा धारा 49 एवं 112 बीएनएस के तहत कर मामला जांच में लिया है| सटोरिया नितिन गडरिया फरार है।
