
118 नशीले इंजैक्शन जब्त, 2 गिरफ्तार
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और लार्डगंज पुलिस ने आदि प्लाजा के सामने नशीलें इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 118 नग नशीलें इंजैक्शन जब्त किए है|
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम और लार्डगंज पुलिस ने आदि प्लाजा के सामने स्थित एक चाय टपरे में नशीलें इंजैक्शन लेकर खड़े शारदा चौक अन्ना मोहल्ला गढ़ा निवासी 20 वर्षीय वासू यादव उर्फ अन्ना यादव और 24 वर्षीय दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया है| तलाशी लेने पर थैले मे बुप्रेनोरफिन के 90 इंजेक्शन तथा फेनिरामाईन मैलेट 28 इंजैक्शन जब्त किए है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट तथा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
