Spread the love

अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी गए वाहन बरामद

जबलपुर। पनागर पुलिस व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 16 दो पहिया वाहन जब्त किए है| पकड़े गए आरोपी में एक नाबालिग भी शामिल है| इनमें तीन लोग चोरी के वाहन खरीदने वालें भी शामिल हैं| पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में चार आरोपी इतने शातिर हैं कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पलक झपकते ही वाहन गायब कर देते थे|
पुलिस कंट्रोलरुम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने बताया कि पनागर पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर सहित चोरी के वाहन खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर आदिल निवासी नेता कॉलोनी से बाइक के संबंध तो पता चला कि बाइक क्र मांक एमपी 20 एमव्ही 2768 को पनागर क्षेत्र से चोरी किया था।
आदिल ने सघन पूछताछ में अपने साथी मेहराज के साथ गोरखपुर से स्कूटर एमपी 20 एस जे 8240 और माढोताल से स्कूटर एमपी 20 जेड एस 8793 चोरी कर सद्दाम उस्मानी निवासी कटरा मस्जिद के पास अधारताल को 5-5 हजार रुपए में बेच दिया था। साथी सुदामा बर्मन के साथ मिलकर एक एमपी 22 एमएफ 7403 को भेड़ाघाट से और एक काले रंग के स्कूटर एमपी 20 जेड एच 7964 को गोरा बाजार से चोरी कर ओम बेन निवासी कैलाश धाम को बैच दिये थे।
इसी प्रकार अपने एक नाबालिग के साथ मिलकर माढोताल क्षेत्र से मोपेड एमपी 20 जेडएच 3453 छुड़ा लिये थे और गौरीघाट से स्कूटर क्रमांक एमपी 20 जेडसी 9866 चोरी किये थे दोनों स्कूटर साहिद खान निवासी कटंगी को बैच दिये थे। इसी तरह शहपुरा पुलिस ने मोटर सायिकल कमांक एमपी 20 एनएम 3529 के चालक रवेन्द्र उर्फ सागर गोटिया से बाइक के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है।
पूछताछ में सागर ने बताया कि वह अपने साथी के साथ 2 मोटर सायिकलें एवं 3 एक्टिवा, एक्सिस मेडिकल कॉलेज एवं धनवंतरी नगर चौक के आसपास से चोरी कर चुका है। पुलिस ने चोरी के वाहनों को जप्त कर लिया है। कार्रवाई में क्राइम थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा, थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे, एएसआई धनंजय सिह, मन्नू सिंह सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *