
बाहर से गांजा लाकर फुटकर में खपाती थी शहर में
भोपाल। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसकी महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बाहर से गांजा लाकर उसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शहर में खपाती थी। टीम ने उसके पास से 15 हजार कीमत का 1 किलो 428 ग्राम गांजा जप्त किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात मुखबिर से मिली सूचना पर शाहजहांनाबाद थाना इलाके में वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन मकान से से घेराबंदी कर एक सदिंग्ध महिला को हिरासत में लिया गया था। उसकी पहचान सुधा श्रीवास पत्नी संतोष श्रीवास (50) निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पीले क्वाटर थाना निशातपुरा के रुप में हुई। उसने बताया की वह मसाज का काम करती है। महिला के पास एक थैला था, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें हजारों रुपए कीमत का करीब डेढ़ किलो गांजा रखा मिला। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर नशीला पर्दाथ जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया की वह बाहर से गांजा लाकर यहॉ फुटकर में उसे सप्लाई करती थी, गांजे की डिलीवरी देने के लिये वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रही थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी महिला का पुराना रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही उससे राजधानी में फैले उसके साथियो के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है, जिससे महिला के साथी गांजा तस्करो की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
