Spread the love

गोहलपुर थाना क्षेत्र में वारदात से सनसनी
जबलपुर। गोहलपुर थाना अतंर्गत जय प्रकाश नारायण वार्ड निवासी एक बुजुर्ग महिला अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और उसकी नातिन जो उसके पास सो रही थी उसके हाथ पैर बांध दिए थे| बताया गया है कि नातिनों को किसी बेहोशी की दवा सुंघाई गई और उसके बाद उनके हाथ पैर बांध दिए गए| रात में कुछ देर के लिए लाईट भी गोल हुई थी, संभवत: उसी दौरान यह वारदात की गई| बहरहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की विवेचना कर रही है|
इस संबंध में गोहलपुर पुलिस का कहना है कि मृतिका के परिजनों का यह आरोप है कि क्षेत्रीय लोगों से उनका विवाद चल रहा है| प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के पुत्र अनिल चौधरी निवासी जय प्रकाश नारायण वार्ड पूजा स्टील के पास ने बताया कि उनकी मां 70 साल की हीरा बाई चौधरी सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने कमरे में सोने चली गई थीं। मां के साथ उनकी दोनों नातिन भी सो रही थीं। सुबह मां के न जागने पर दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी दोनों बेटियों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मां हीराबाई चौधरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिनके गले और आंख के पास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। बेटियों को उठाया तो वह अर्ध बेहाशी की स्थिति में बात कर रही थीं, जैसे किसी ने उन्हें नशा दे दिया हो। दोनों बेटियों का कहना है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला कि कमरे में कौन आया था। बड़ी बेटी सुनयना का कहना है कि रात में लाइट गोल हुई थी, इसके अलावा मुझे कुछ याद नहीं है।
दरवाजा खुला मिला…………
इधर दूसरी और मृतिका की बेटी मीना चौधरी ने पुलिस को बताया कि रात उसकी मां और भाई अनिल की दोनों बेटियां साथ में सोती थीं। बेटियों के कमरे में होने के कारण प्रतिदिन दरवाजा अंदर से बंद रहता था। सुबह दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। किसी ने सुनियोजित तरीके से मां हीरा बाई की हत्या की है। क्षेत्र के कुछ लोगों से हमारे परिवार का विवाद भी चल रहा है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *