Spread the love

चुनाव आयोग पिंजरे में बंद तोते की तरह कर रहा काम – पटवारी
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां कहा कि चुनाव आयोग पिंजरे में बंद तोते की तरह प्रधानमंत्री के लिए काम कर रहा है| कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र और संविधान की पवित्रता को बचाने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा जनआंदोलन वोट सत्याग्रह के नाम पर शुरु किया है, जिसकी शुरुआत रीवा से हो रही है| अल्पप्रवास पर आए श्री पटवारी यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे| इस अवसर पर कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव पांसे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, वरिष्ठ नेता दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे| पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री पटवारी ने कहा कि एक वोट से देश का भविष्य तय होता है| एक एक वोट से हम अपनी सरकारे चुनते है| इस प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| अगर लोकतंत्र नहीं बचेगा, तो देश भी नहीं बचेगा| उन्होंने कहा कि कांग्रसे ने जब से वोट चोरी का खुलासा किया तब से केंद्र से जुड़ी सारी वेबसाईट और सूचनाएं बंद कर दी है| यह पारदर्शिता खत्म करने का षड़यंत्र है| इसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस मुद्दे का समर्थन किया जिसमें एक ही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में कई स्थानों पर मौजूद होने की बात कही गई थी — यह स्थिति न केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र में, बल्कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों और प्रदेश से बाहर भी देखी गई है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें बीजेपी और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने की हैं, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। पटवारी का आरोप है कि सत्ताधारी होने के कारण बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का नैरेटिव राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों के वोट और संविधान पर भरोसा बनाए रखने के लिए है। अगर लोकतंत्र की रक्षा नहीं की गई, तो भविष्य में देश को तानाशाही का सामना करना पड़ सकता है।
श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और केंद्र सरकार ऐसे कानून ला रही हैं जिससे आम जनता, राजनीतिक दल, और कार्यकर्ता चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं कर पायेगी| श्री पटवारी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया से पारदर्शिता समाप्त कर दी जाएगी तो लोकतंत्र की जड़े भी कमजोर हो जाएगी| उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर राहुल गांधी का संदेश फैलाने का आव्हान किया| उन्होंने लक्ष्य रखा कि सिर्फ जबलपुर में ही कम से कम एक लाख घरों तक यह संदेश पहुंचेगा| प्रदेश भर में करोड़ों परिवारों से संपर्क किया जा रहा हैं| उन्होंने कहा कि हमारे पहले भी पीढ़िया थी जिनने संविधान पर भरोसा करके देश की सेवा की, आज यह जिम्मेदारी हमारी है और कल आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *