Spread the love

जबलपुर। कांग्रेस ने वोट चोर – गद्दी छोड़ अभियान के तहत शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च मालवीय चौक से शुरू होकर सुपरमार्केट मार्ग से होता हुआ पुनः मालवीय चौक पर संकल्प सभा के साथ समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा संचालित “वोट चोरों – गद्दी छोड़ो” जनसंघर्ष मुहिम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
मार्च में शहर के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे मार्ग में शांतिपूर्ण माहौल में संविधान-समर्थक नारे गूंजते रहे।
संकल्प सभा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा ने कहा कि यह मार्च जनादेश के सम्मान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार को कमजोर करने वाली प्रवृत्ति के खिलाफ है। “‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ जनता का नैतिक आह्वान है,” उन्होंने कहा, “जो पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादाओं की पुनर्स्थापना की मांग करता है।”
मालवीय चौक मोमबत्तियों की रोशनी में एकता और उम्मीद का प्रतीक बन गया। सभा के अंत में कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे सत्य, अहिंसा और संवैधानिक दायरे में रहकर भ्रष्टाचार, चुनावी अनियमितताओं और संस्थागत दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, कौशल्या गोटिया, संजय यादव, विनय सक्सेना, चिंटू चौकसे, सतीश तिवारी, कमलेश यादव, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तमसेरवार, अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, अनुराग गढ़वाल, राजेश सोनकर, विवेक अवस्थी, बृजेश दुबे, राजेंद्र पिल्ले, कपिल वास्तव, सुशीलधार, मदीना अंसारी, इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, गुड्डू चौबे, अकबर खान, समीम गुड्डू, आरिफ बैग, रितेश गुप्ता (बंटी), रामदास यादव, प्रिंस सलूजा, विष्णु विनोदिया, प्रमोद पटेल, डिक्की जॉन, रविंद्र कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पांडे, देवकी पटेल, भावना निगम, राजू लेक, आजाद अंसारी, अरशद अली, खुर्शीद अंसारी, हुकुमचंद जैन, मनीष चंसोरिया, विवेक यादव, पी.पी. पटेल, अनुज वास्तव, मोइके अंसारी, जगतमनी चतुर्वेदी, सोनू दुबे, रंजीत ठाकुर, अतुल जोसेफ, जग्गू विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, संजय बघेल, रमल विश्वकर्मा, संजू ठाकुर, मार्को बाबा, राकेश चक्रवर्ती, अवधेश गुप्ता, आनंद यादव, श्याम सुंदर करी, राजकुमार सोनी, विक्रम ठाकुर, पटेल राहुल कोरी, संदीप जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *