
मान्यता समाप्त करने की तैयारी, एक माह में मांगा जवाब
भोपाल । चुनाव आयोग ने 15 राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त करने के बाद अब 23 अन्य पॉलिटिकल पार्टीज को नोटिस भेजा है। इन दलों के प्रतिनिधियों को पार्टी के एड्रेस पर भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर एक माह में उचित जवाब नहीं दे सके तो आयोग मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही करेगा। इन दलों ने 2019 से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। जिस कारण इनकी मान्यता निरस्त की जा रही है।
चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत नोटिस दिए हैं। संबंधित राजनीतिक दल अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे, इसके बाद आयोग इस पर सुनवाई करेगा। पार्टी के पक्ष सामने आने के बाद आयोग उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही शुरू करेगा।
इन राजनीतिक दलों को मिला नोटिस
आदिजन मुक्ति सेना फस्र्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल, अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर, अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल, आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल, बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर, भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर, भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर, भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना, बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना, नोटिस पाने वाले दलों में ये भी शामिल, इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर, नेशनल वल्र्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर, रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन, प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर, राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल, राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड, सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी, द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर और विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी शामिल हैं।
