Spread the love

बिना हेलमेट ड्राइविंग करने वालों से वसूले 48 हजार
जबलपुर। सड़क सुरक्षा को देखते हुए एवं यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने पुलिस ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर कल वाहन चैकिंग की कार्यवाही की। इस दौरान अमानक नंबर प्लेट एवं बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रहे 42 पुलिस कर्मचारियों समेत 157 वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही कर 48 हजार 8 सौ रूपए समन शुल्क वसूला गया। वाहन चैकिंग की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने, तीन पत्ती चौक, त्रिपुरी चौक, पुलिस लाईन गेट के सामने दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक की गई। कार्यवाही के दौरान जहां आमजनों को यातायात नियमों की जानकारी देकर अमानक नंबरों वाले वाहनों व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 42 पुलिस कर्मियों समेत 157 लोगों के खिलाफ चालान काटकर 48 हजार 8 सौ रूप समन शुल्क वसूला गया। कार्यवाही के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमती संगीता डामोर, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक, एसडी सनोड़िया, सूबेदार, रोशनी केशरवानी, मनीष प्यासी, वीरेन्द्र अरक, उपनिरीक्ष सालीग्राम मार्को मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *