Spread the love

बस फिटनेस, परमिट एवं बीमा नहीं मिलने पर 4 वाहन जप्त

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा मंगलवार को एनएच 44 पर 18 यात्री बसें एवं छोटे स्कूली वाहनों को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान बस फिटनेस, परमिट एवं बीमा नहीं मिलने पर 4 वाहनों को जप्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि चैकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 20 डीए 1023 में फिटनेस व बीमा, वाहन क्रमांक एमपी 04 पीए 3129 बिना परमिट, एमपी 66 टी 2180 बिना फिटनेस, परमिट व बीमा और एमपी 34 टी 0429 बिना फिटनेस एवं परमिट के प्रकरण निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर इन वाहनों को परिवहन कार्यालय नरसिंहपुर में खड़ा किया गया है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और यात्री वाहन संचालकों से कहा है कि वे अपने सभी वाहनों के उचित रखरखाव एवं नियमानुसार सभी दस्तावेज की पूर्ति कर लें। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *