नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिंहपुर का निरीक्षण सोमवार को किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया की उपलब्धता, वितरण आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिल्डिंग की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के निर्देश दिए।

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि संस्था में 13 अगस्त को समिति में 650 बोरी एनएफएल कम्पनी का यूरिया प्राप्त हुआ था। इसमें से 18 अगस्त तक 74 कृषक सदस्यों को 609 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में 41 बोरी यूरिया एवं 464 बोरी डीएपी का स्टॉक पाया गया।
