Spread the love

कई कार्यकर्ताओं ने भी फूल छोड़ थामा हाथ
भोपाल । मप्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सुसनेर की बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष ने कांग्रेस का हाथ थामा हैं। इनके साथ ही कई बीजेपी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए है। पीसीसी चीफ ने सभी को पार्टी ज्वाइन कराई।
एमपी के आगर मालवा के सुसनेर में भाजपा को झटका लगा है। सुसनेर की बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। लक्ष्मी के साथ कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी हाथ थामा। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी ज्वाइन कर ली।

सुसनेर विधायक भैरो सिंह बापू के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की है। जीतू पटवारी ने कहा कि लक्ष्मी राहुल सिसोदिया का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। सुसनेर विधायक के नेतृत्व में एक लोकतांत्रिक लड़ाई का शंखनाद हुआ है। जनहित को सर्वोपरि मानकर, हम सुसनेर की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *