Spread the love

222 वारंट तामील किए गए
जबलपुर। जिला पुलिस बल द्वारा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर रविवार को दोपहर 12 बजे से देर रात 12 बजे तक काम्बिंग गश्त की गई. इस दौरान वर्षों से फरार 222 वारंटियों को वारंट तामील कराए गये.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया की काम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए काम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 104 गैर म्यादी वारिटयों एवं 96 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 22 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर 41 लीटर कच्ची तथा 70 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 5 आरोपियों को पकडा जाकर 5 चाकू जप्त किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *