Spread the love

नगर पालिका परिषद ने जारी की हितग्राहियों की सूची
बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा पीएम आवास (बीएलसी) योजना के बकायादार 133 हितग्राहियों की सूची जारी की गई है। इन हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई थी लेकिन उनके द्वारा इस राशि का उपयोग आवास निर्माण में न कर अन्य कार्यों में किया गया है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे हितग्राहियों के नाम सरेंडर कर दिये गए है तथा इन हितग्राहियों को दी गई राशि की वसूली की जाना है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरोलिया ने बताया कि 133 सरेंडर हितग्राहियों से कहा गया है कि वे 7 दिनों के भीतर उन्हें आवंटित की गई राशि नगर पालिका बालाघाट में जमा करा दे अन्यथा उनके विरूद्ध थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर निकाय द्वारा दी गई राशि ब्याज सहित वसूलने के लिए कुर्की व नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए हितग्राही स्वयं जिम्मेदार होंगे। इन हितग्राहियों को 25 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपए तक की राशि दी जा चुकी है। राशि जमा नही करने पर इन हितग्राहियों की चल अचल संपत्ति की कुर्की व नीलामी कर बकाया राशि वसूल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *