Spread the love

बालाघाट। शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आई लव मुहम्मद के फ्लैक्स लगाए गए हैं। इस मामले में विश्व हिंदु परिषद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस प्रकरण की जांच कर संबंधितों पर कार्यवाही की जाए। ताकि शहर का शांतिप्रिय माहौल और सौहार्द न बिगड़ पाए।
विश्व हिंदु परिषद के जिला अध्यक्ष यज्ञेश चावड़ा ने बताया कि जिस विषय पर राष्ट्र में विवाद चल रहा है, कुछेक स्थानों पर कफ्र्यू भी लग गया है। सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। बावजूद इसके ऐसे विवादित मामले को बालाघाट में नहीं लाना चाहिए। कुछेक लोग जिले का माहौल बिगाडऩे का कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील है कि इस मामले की जांच कर संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही करें। ताकि शहर का माहौल न बिगड़ पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *