Spread the love

इन्दौर। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वसूली की वारदात को अंजाम देने इन्दौर आएं सागर की वासू मनू गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ उनके पास से एक चाकू, पिस्टल और मैग्जीन बरामद की गई है। जिसमें दो जिंदा कारतूस भी हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कबूला है कि वे यहां एक युवक से अवैध वसूली करने आएं थे। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार थाना पुलिस की टीम ने बाइक क्रमांक MP 09 PV 2724 पर जाते हुए राघव पुत्र माधव जरिया निवासी सागर, ओम उर्फ किटू पुत्र गणेश यादव निवासी पगारिया और अनुराग उर्फ मयंक पुत्र हरिओम सोनी निवासी आदर्श नगर बीना को घेराबंदी कर पकड़ा। इनमें से अनुराग उर्फ मयंक सागर की मशहूर वासू मनु गैंग का मेंबर है। इस गैंग का काम अवैध तरीके से वसूली करना है। मनु पर सिटी कोतवाली, गोपालगंज और मोतीनगर में करीब 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें अवैध वसूली और मारपीट जैसे अपराध हैं। वहीं राघव सोनी पर मकरोनिया, मोतीनगर और कोतवाली थाने में चोरी, मारपीट और अवैध वसूली जैसे करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी ओम के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *