Spread the love

कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज, प्रकाश दुबे न्यू इण्डिया चैनल, संजना मीना सुहानी इण्डिया न्यूज और शिवानी यादव के खिलाफ धारा 308(2), 308(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया

पहले लिया अबॉर्शन किट फिर कार्यवाही करने का डर दिखाकर मांगे 30 हजार
भोपाल/सीहोर। मीडिया की आड़ में मेडीकल संचालकों को ब्लैकमेल कर रुपए एंठने वाले तथाकथित चार पत्रकारों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपियो में दो महिलाऐं भी शामिल है। सीहोर कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी पवन वर्मा पिता प्रेमनारायण वर्मा (26) निवासी गंगा आश्रम सीहोर ने लिखित शिकायत करते हुए बताया ककी 9 अक्टूबर गुरुवार 2025 को दोपहर के समय दो महिला और दो पुरूष सहित 4 उसके मण्डलोई मेडिकल स्टोर पर आए। महिलाओं द्वारा उससे एबॉर्शन किट मांगा गया, उसने पहले उनसे डॉक्टर का पर्चा मांगा इसके बाद उन्हें किट दे दिया। आरोप है की एबॉर्शन किट लेते समय उन लोगो नें उसका विडिया बना लिया और बाद में उन चारो ने कहा की हम पत्रकार है, और उससे गर्भपात की किट रखने और बेचने के नाम पर ड्रग इस्पेक्टर से कार्यवाही करने का डर दिखाया और कार्यवाही न करने के लिये 30 हजार रूपये देने की मांग की। रकम की मांग करते हुए अपना मोबाईल नंबर देकर बोले कि 10 मिनट के अंदर हमे जवाब दे दो वर्ना हम उसकी खबर चलाएगे। डर के कारण पवन ने इसकी सूचना एशोसिएशन को दी, तब पता चला कि उसे ब्लेकमेल कर रकम मांग रहे लोगों ने अन्य मेडिकल स्टोर संचालको से भी न्यूज चलाकर कार्यवाही कराने का डर दिखाकर अनाधिकृत रूप से पैसो की माँग करते हुए रुपये ऐंठे है। पवन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज, प्रकाश दुबे न्यू इण्डिया चैनल, संजना मीना सुहानी इण्डिया न्यूज और शिवानी यादव के खिलाफ धारा 308(2), 308(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

चारो आरोपीयों द्वारा जिले के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातें करने की सूचना

शुरुआती जॉच में तथाकथित पत्रकारो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद कोतवाली थाना टीआई रविंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारो आरोपियो को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ की, जिसमें उन्होनें अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया गया है कि चारो आरोपीयों द्वारा जिले के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातें करने की सूचना मिली है, जिनके फरियादियो के सामने आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। मामले की कार्यवाही में निरीक्षक रविंद्र यादव, सउनि. हुल्लासचंद वर्मा, प्रआर.पंकज यादव, प्रआर. रामाबाबू वर्मा, आर.जितेन्द्र वर्मा, आर. दुर्गा महिला आरक्षक रिंकी हालदार, टीना चौधरी की अहम भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *