Spread the love

बुलेरो वाहन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। बरेला और घमापुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 हजार 250 पाव अंग्रेजी शराब और 324 पाव देशी शराब व परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन जब्त की है|
प्रभारी बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर जबलपुर तरफ से आ रही एक बुलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 5941 को मेन रोड पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर रोका गया| गंज मोहल्ला बरेला निवासी 27 वर्षीय वाहन चालक शनि चक्रव्रती को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया| तलाशी लेने पर बुलेरो पिकअप वाहन में 25 पेटियों में शराब रखी मिली जिनमें 19 पेटी में जीनियस रम तथा 6 पेटी में गोवा अंग्रेजी शराब के कुल 1 हजार 250 पाव शराब रखी मिली।
इसी तरह घमापुर थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गत देर रात मुखबिर की सूचना पर गोपाल होटल आशा चक्की के पास शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे गोपाल होटल घमापुर निवासी 45 वर्षीय सुरेश स्वामी को गिरफ्तार कर उसके पास से 324 पाव देशी शराब जब्त की है| जब्त शराब की कीमत 28 हजार 700 रूपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *