Spread the love

सागर। ब्राह्मण समाज सागर के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रहे प्रशाशनिक अत्याचार,सोशल मीडिया पर की जाने वाली अभद्रता एवं सुनियोजित तरीके से ब्राह्मण जाति का सामाजिक राजनीतिक, शैक्षणिक ,राजनेतिक दमन किए जाने के विरोध में एक ज्ञापन सोपा गया ग्वालियर के सम्मानीय एडवोकेट अनिल मिश्रा जी के लिए एक जाति विशेष के लोगों द्वारा और कुछ संगठनों के द्वारा जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है उसके विरोध में यह ज्ञापन सोपा गया है और सरकार से मांग की गई है की चुकी देश में जनसंख्या नियंत्रण नीति का पालन करने से अब ब्राम्हण अल्पसंख्यक हो चुका है जिसके चलते ब्राह्मणों का कुछ समाजो के द्वारा ही नहीं सरकार के द्वारा भी दमन किया जा रहा है और जिस तरह की कानून व्यवस्था सामान्य वर्ग के विरोध में तैयार की जा रही है उससे ब्राह्मण जाति और सामान्य वर्ग के लोग अब अपने आप को असुरक्षित और पीड़ित महसूस कर रहे हैं जो की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित नहीं ज्ञापन के दौरान शिव शंकर मिश्रा, दिनकर तिवारी ,विद्याभूषण तिवारी राकेश दुबे , अनिल तिवारी राजू बड़ोनिया, डॉ विवेक तिवारी राजेश पाराशर अरविंद मिश्रा डॉक्टर डीपी चौबे बसु गर्ग इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *