Spread the love

दलदली युक्त है धमनी चैराहा से पाकर घाट मार्ग़, कृषि कार्य हो रहे बाधित
करेली । तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के धमनी चैराहा से पाकर घाट तक की सडक की किसानों को कृषि कार्य हेतु बहुत जरूरत है गत दिवस सिहोरा कृषि उपज मंडी में किसान नेता कहे जाने वाले माननीय सांसद दर्शन सिंह चैधरी, विधायक मुलायम सिंह एवं जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक के आगमन पर किसानों ने अपनी बड़ी समस्या पाकर घाट खेत सड़क के सुधार हेतु ग्राम वासियों के साथ सांसद जी व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की व निवेदन पत्र सौपकर ग्राम गरहा पधारने के आग्रह के साथ समस्या निराकरण का आग्रह किया।
कीचड़ में जानवर भी फंसते है
पत्र के माध्यम से दर्शन सिंह चैधरी सांसद लोकसभा होशंगाबाद नरसिंहपुर क्षेत्र से निवेदन किया कि सीमेंट कांक्रिट सड़क निर्माण हेतु सविनय निवेदन है कि हम सभी ग्रामवासी, किसानबंधु ग्राम गरहा तथा आपके लोकसभा क्षेत्र के निवासी है। हमारे ग्राम गरहा में किसान भारयों को कृषि से सम्बन्धित कार्यों हेतु आवागमन में सुविधा के लिए धमनी चैराहे से पाकरघाट खेत सड़क की वहुत ही खराब रास्ता है, जिससे समस्त ग्रामवासियों, कृषकों एवं पशुधन के आवागमन में परेशानी होती है।
गरहा खुलरी के किसानों ने किया आग्रह
किसान बंधु अपने कृषि कार्य असुविधा के कारण, जैसे फसलों की कटाई, बुवारी, जुताई समय पर नही कर पाते। आपसे निवेदन है कि उपरोक्त समस्या को ध्यान में रखते हुये शीघ्र अतिशीघ्र धमनी चैराहे से पाकर घाट तक सीमेंट सडक वनवाने की कृपा करें। जिसकी अनुमानित लम्वाई मात्र 600 मीटर होगी इस निर्माण से बहुत राहत होगी। किसान बंधु रामनारायण, उमेश कुमार, दीपक पटेल, सुरेन्द्र पटेल संजय शर्मा, इंद्रजीत राजकुमार पटेल शुभम पटेल ब्रजेश किरार डीके, राकेश किरार, अमित पेठिया आदि ग्रामवासी एवं कृषक बंधु ग्राम-गरहा खुलरी ने सांसद से समस्या निराकरण का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *