Spread the love

सतना।कोलगवां थाना इलाके के बिरला रोड स्थित आईटीआई के पास सोमवार की देर रात सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में जहां बड़े भाई की मौत हो गई वही छोटा भाई घायल है। इनके साथ एक दोस्त भी था जो हमले में बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। मृतक एवं उसका भाई ऑटो चलाते है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।सिद्धार्थ नगर निवासी प्रलयंक त्रिपाठी पिता पवन त्रिपाठी (23 ) एवं उसका छोटा भाई मयंक त्रिपाठी (22) ऑटो चलाते है। घायल मयंक ने बताया कि सोमवार को प्रलयंक चित्रकूट से और वह सेमरिया से सवारी ले कर बस स्टैंड पहुंचे। दोनों को वहां से नई बस्ती की सवारी मिल गई। मयंक ने बताया कि उसके बड़े भाई गांजा पीने के शौकीन थे। लिहाजा सवारी उतारने के बाद दोनों आईटीआई के पास गांजा लेने पहुंचे जहां किसी बात को ले कर विवाद हो गया। अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रलयंक को गहरे जख्म लगे और वह लहूलुहान हो कर मौके पर ही गिर गया। छोटा भाई भी इस हमले में घायल हुआ। दोनों भाई किसी तरह कोलगवां थाना पहुंचे। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले कर पहुंची। जहां डाक्टर ने प्रलयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मयंक का इलाज चल रहा है। इन दोनों भाइयों के साथ नई बस्ती का एक दोस्त शोभित पांडेय भी था जो हमले में बच गया।मृतक प्रलयंक की बहन भानू पांडेय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। भानु ने बताया कि भाइयों के घायल होने की खबर पर वह कोलगवां थाना पहुंची जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अस्पताल ले जा कर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद घायल छोटा भाई मयंक ऑटो से बड़े भाई प्रलयंक को ले का जिला अस्पताल आया। पीछे से पहुंची पुलिस से अस्पताल में मृतक के परिजनों से इसी बात को ले कर बहस भी हुईं। उधर, सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के घायल छोटे भाई मयंक एवं उनकी बहन भानू से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *