Spread the love

जिला प्रशासन की फिर बड़ी कार्यवाही…रेत, पत्थर और एम सेंड के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में हुई कार्यवाही

खनिज विभाग ने संलिप्त वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया था

छतरपुर। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने 7 अनावेदक के खिलाफ अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर खनिज विभाग में दर्ज प्रकरणों में प्रतिवेदन के आधार पर 20 नवंबर 2025 को कुल 8 लाख 17 हजार 750 रुपए राशि की पेनाल्टी अधिरोपित की है। अनावेदक यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स पर रेत में 75 हजार रूपये, जीतेंद्र यादव पर 431875 रुपए, पुरषोत्तम गिरी गोस्वामी पर 30625 रुपये, राजा कुशवाहा पर 31625 रुपए और ओमप्रकाश रैकवार पर 30625 रुपए रेत में एवं मयंक शाह पर 135000 रूपये पत्थर में तथा आनंद कुमार कुशवाहा पर 83000 रूपये अवैध एम सेंड में अर्थदंड अधिरोपित किया है। साथ ही राशि जमा कराने के आदेश दिए गए।

जिला खनिज अधिकारी श्री अमित मिश्रा ने बताया कि खनिज उत्खनन, परिवहन व भंडारण परिवहन करते हुए पाए जाने पर सहा. खनि अधिकारी द्वारा सभी अनावेदक के वाहन ट्रेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जब्त कर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम के प्रावधानों के अंतर्गत निराकरण के लिए प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। उक्त सम्बंधित पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। जिसके जवाब अनावेदक वाहन चालकों ने उपस्थित होकर दिए और बगैर ईटीपी खनिज उत्खनन, परिवहन व भंडारण के अपराध को स्वीकार किया। उपरोक्त प्रकरणों में कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा सम्बन्धित के विरुद्ध पेनाल्टी राशि अधिरोपित कर अनावेदक वाहन चालकों द्वारा अर्थशास्ति व प्रशमन की राशि का भुगतान कर देने के उपरांत प्रकरण का प्रशमन कर वाहन मुक्त करने का खनिज विभाग को निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *