Spread the love

पति से चल रहा है तलाक का केस, देवरों समेत चार लोग में किया हमला
पटना। बिहार के समस्तीपुर में तैनात जज संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना को झारखंड में गोली मारी गई है। उन्हें दो गोली लगी है। वंदना का गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक का केस चल रहा है। संतोष कुमार साह पटोरी अनुमंडल में न्यायिक जज हैं। वंदना का कहना है कि वो शनिवार को अदालत से लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वंदना सड़क पर गिर गईं, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक गोली मारने वालों में महिला के दो देवर भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक वंदना कुमारी हनवारा थाना क्षेत्र के पुराना गांव की रहने वाली है। वंदना ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी सुनवाई गोड्डा कोर्ट में चल रही है। शनिवार को वह मामले में गवाही देने कोर्ट आई थीं। गवाही के बाद शाम में अपने मायके लौटते समय दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। एक गोली जबड़े में, दूसरी पीठ में लगी। वंदना ने पुलिस को बताया कि हमलावर चार लोग थे, जिनमें उसके दो देवर भी शामिल हैं। इनमें से एक देवर का नाम गुड्डू साह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *