नई दिल्ली । दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ ने तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। सीएम बनने के बाद आतिशी की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था। शपथ लेने के बाद आतिशी अपने तेवर में दिखी थीं। शपथ ग्रहण करते ही उन्होंने जनता को आश्वस्त कर कहा था कि अब दिल्ली वालों के काम रुकने नहीं देंगी।

