बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया कनेक्शन सामने आया
मुंबई। महाराष्ट्र को हिला देने वाले पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत मांगी थी लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मांग को खारिज कर दिया है। अब यहाँ सवाल ये उठ रहा है कि आखिर केंद्रीय गृह मंत्रालय बिश्नोई को मुंबई पुलिस को सौंपने से क्यों इनकार कर रहा है ?

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया कनेक्शन सामने आया
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस हत्याकांड का एक नया कनेक्शन सामने आया है। ऐसा संदेह है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या दो एसआरए परियोजनाओं के विरोध के कारण की गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई की प्रत्यक्ष संलिप्तता की संभावना नहीं है। इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि सिद्दीकी के हत्यारे बिश्नोई जनजाति के हैं, लेकिन लॉरेंस का इससे सीधा संबंध नहीं है। दरअसल एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया कि सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ है। फिलहाल गहन जांच चल रही है, लेकिन मुंबई पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई का बाबा सिद्दीकी की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। माना जा रहा है कि गोली चलाने वाले लॉरेंस गिरोह के सदस्य हैं। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है कि इस हत्या के पीछे लॉरेंस का हाथ हो। पुलिस का मानना है कि यह लॉरेंस की कार्यप्रणाली नहीं है। लॉरेंस अपने अपराध की जिम्मेदारी लेता है। यहां अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब मुंबई पुलिस जांच की ओर आगे बढ़ रही है।
