Spread the love

मुंबई। शिवसेना (ठाकरे) के अद्याक्ष्य उद्धव ठाकरे की सोमवार को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। इससे पहले डॉक्टरों ने उनके दिल में ब्लॉकेज की जांच की। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया गया है कि पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थता महसूस करने के बाद ठाकरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर द्वारा जांच करने पर हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं में रुकावट पाई गई। इसके बाद ठाकरे की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला लिया गया। इससे पहले 2012 में उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हुई थी। अब 12 साल बाद उनकी दोबारा एंजियोप्लास्टी हुई है। शिवसेना के युवा विधायक आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता उद्धव ठाकरे के स्वास्थ की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि सबकुछ ठीक है और जल्द ही उद्धव ठाकरे लोगों की सेवा के लिए तैयार होंगे। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *