अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने

सागर । बंडा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बंडा थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन पर जांच करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि जुलाई में जब मैं सुबह करीब 11 बजे जब मैं पैदल स्कूल जाती थी तो अरमान खान (22) निवासी बंडा मेरा पीछा करता था। मुझे अश्लील इशारे कर बात करने का बोलता था। मैंने अरमान को बात करने के लिए मना किया तो अरमान बोलने लगा कि तुम्हारे मम्मी-पापा को जान से मार दूंगा। डर के कारण मैं उससे बात करने लगी। करीब डेढ़ माह पहले मैं सुबह करीब 6 बजे मंदिर जा रही थी। तभी रास्ते में अरमान कार लिए मिला। उसने जबरदस्ती मुझे कार में बैठाया और कब्रिस्तान वाली गली में ले गया। जहां गाड़ी में मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। करीब एक घंटे बाद मुझे छोड़ दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उस समय मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को सुबह मैं मंदिर जा रही थी। तभी अरमान रास्ते में मिला और शादी करने की बात कहने लगा।उसकी हरकतों से परेशान होकर घर आकर माता-पिता को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिवार के साथ थाने आकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
