Spread the love

घटना के बाद खुद को चाकू मारकर की आत्महत्या
जबलपुर।
रांझी थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया| कथित रेप के एक आरोपी ने युवती और उसकी मां पर चाकूओं से हमला करने के बाद, खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली| बताया गया है कि कुछ दिन पहले गवाही बदलने का एक मामला आरोपी के खिलाफ गोहलपुर थाने में दर्ज किया गया था, जिस पर आरोपी को सेशन कोर्ट से गवाही पलटने की धमकी देने के मामलें में जमानत मिलगई थी| वजह यह थी कि पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट 9 दिनों के बाद दर्ज कराई थी|
घटना के संबंध रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि गोहलपुर नई बस्ती अमखेरा निवासी लोकेश सिंह राजपूत पर वर्ष 2023 में एक युवती ने रेप करने का आरोप लगाया था| इस मामलें में कथित आरोपी लोकेश सिंह को हाईकोर्ट से सशक्त जमानत मिली थी| जून 2024 में युवती ने दोबारा गोहलपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लोकेश द्वारा उसे रेप के मामलें में गवाही बदलने के लिए धमकाया जा रहा था, इस आधार पर आरोपी के खिलाफ एक और मामला पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया| इसके बाद सेंशन कोर्ट ने उसकी जमानत इस आधार पर मंजूर की थी कि घटना की रिपोर्ट नौ दिन बाद दर्ज कराई गई थी| शुक्रवार को आरोपी लोकेश सिंह राजपूत पीड़िता के घर पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया| उसकी मां ने बीच बचाव किया तो उसकी मां पर भी हमला कर दिया| पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लोकेश ने खुद को कमरे में बंद कर खुद पर चाकू से वार कर दिए| दरवाजा खुलने पर वह लहुलुहान मिला, उसे मेडीकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस मामलें की जांच कर रही है| घायल मां बेटी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *