Spread the love

पुलिस की छात्रों से अपील- किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं
पटना। पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और तोड़फोड़ में अब नया मोड़ आ गया है कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
खान सर पर धारा 109 के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। एफआईआर के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर आईजी ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वह किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। हालांकि खान सर ने कहा कि एफआईआर की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।
बता दें 2 जून की रात खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना में उनके गार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज एफआईआर में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक गार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *