Spread the love

सागर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चने की बोरियां चोरी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई लगभग ₹35,000 मूल्य की 12 बोरियां चना बरामद कर लिया है।
28 जून 2026 को फरियादी पैरभ केशरवानी निवासी सिद्धांत जैन मंदिर के पास, छोटा करीला, थाना मोतीनगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नई गल्लामंडी में अनाज व्यापार का कार्य करता है। उसने दिनांक 21 जून 2026 को नई गल्लामंडी परिसर के एफ-ब्लॉक में 137 बोरियों में चना रखा था। 23 जून को गल्लामंडी पहुंचने पर 12 बोरियां गायब मिलीं। सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ करने पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिली। शिकायत पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 710/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई

ऐसे हुआ खुलासा
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹35,000 मूल्य की चोरी गई 12 बोरियां चना बरामद कर ली गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी
पेहिल पिता राशिद खान, उम्र 22 वर्ष
इमरान पिता सगीर खान, उम्र 19 वर्ष
अमित पिता कमल अहिरवार
हर्ष पिता सरमन जाटव
राज पिता मानक जाटव सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, प्रधान आरक्षक योगेश तिवारी, आरक्षक पुनीत चौबे, दिनेश यादव, जितेन्द्र, अनुराग,आर.निहाल चौधरी,आऱ. अंशुल मिश्रा,आर.चंदन मिल्थरे,आर.मधुर दुबे एवं गौरव की सराहनीय भूमिका रही।
सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत प्रतिबद्ध है तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *