देर से आने पर सीएमओ ने 62 में से 35 की लगाई अनुपस्थित ,अब कटेगा वेतन


दमोह ! लंबे समय से नगर पालिका में देर से आना और जल्दी जाना की परिपाटी कुछ कामचोर और मस्तीखोर कर्मचारी अधिकारी लगातार चलाते रहे हैं जिससे अपने महत्वपूर्ण काम के लिए नगर पालिका आने वाले आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है किंतु अब नवागत नगर पालिका सीएमओ ने इस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ! गत शुक्रवार को सीएमओ प्रदीप शर्मा सुबह 10:00 बजे ऑफिस पहुंचे और अपने चेंबर में बैठ गए इस बीच करीब 10:30 तक अधिकारी और कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे तो उन्होंने एक-एक चेंबर में जाकर देखा और स्टाफ रजिस्टर से कर्मचारियों का मिलान किया व नाम की पुकार के बाद भी किंतु जब संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं मिले तो उन्होंने एक-एक करके 35 कर्मचारियों के अनुपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराया साथ ही उन्होंने लाल पेन से अनुपस्थिती भी लगा दी उन्होंने बताया कि यहां पर लंबे समय से इसी तरह की परिपाटी की जानकारी मिली थी कि कई अधिकारी ,कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिलते हैं और ना ही समय पर नगर पालिका आते हैं इसके अलावा जिसकी जहां ड्यूटी लगाई जाती है वह वहां पर भी नहीं मिलता है जिससे आम जनता की कई शिकायत है मिल रही थी ! उन्होंने कई कक्षों में जाकर देखा तो फाइलों को कचरे के साथ रखा देखा व दीवारें पान गुटका से रंगी थी ! सीएमओ ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि अपनी कार्य प्रणाली को नियमानुसार संचालित करें अन्यथा उनके खिलाफ और भी सख्त कार्यवाही की जाएगी सीएमओ की एस कार्रवाई से जहां मस्तीखोर कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति शुक्रवार को देखी गई तो वहीं नगर पालिका कार्यालय में अपने काम के लिए आने वाले आमजन ने कार्यवाही को सही ठहराया!
