Spread the love

कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाए-कलेक्टर श्री कोचर

दमोह :   दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने अंबेडकर चौक, मानस भवन, चरयाई बाजार से होकर बकोली चौराहा तथा घंटाघर होकर वापस अंबेडकर चौक पहुंचकर दुकानदारों से कचरा यहां वहां ना फेंकने तथा अपने आसपास साफ -सफाई रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा नगरपालिका के माध्यम से शहर में जगह-जगह भ्रमण कर लोगों को बताया जा रहा है कि यदि हम सफाई रखेंगे, स्वच्छता रखेंगे तभी सभी स्वस्थ रहेंगे। आगे चलकर जो साफ- सफाई नहीं रखेगा उनको दंडित करने का भी प्रावधान किया जा रहा है, साफ- सफाई रखना बहुत आवश्यक है। विधायक श्री मलैया ने सभी से आग्रह करते हुए कहा सभी अपने घरों को साफ स्वच्छ रखें, दुकान और अपने आसपास चारों तरफ यदि सफाई रखेंगे, चाट की दुकान या खाने -पीने की कोई दुकान है, तो वहां पर डस्टबीन रखें जिससे एक जगह पर कचरा इकट्ठा हो। 

        उन्होंने कहा सीएमओ अलग-अलग जगह से घर-घर से कचरा कलेक्शन करने का कार्य भी प्रारंभ करने जा रहे हैं, इससे हम अपने दमोह को और अधिक स्वच्छ रखेंगे जिससे दमोह और स्वस्थ होगा। उन्होंने कचरा सड़कों पर ना फेंकने की अपील करते हुए कहा सभी व्यापारी कचरा गाड़ी में कचरा डालें और अपने पास एक डस्टबिन रखें। अंबेडकर चौक मानस भवन से प्रारंभ हुई यह यात्रा चरयाई बाजार से होकर बकोली चौराहा तथा घंटाघर होकर वापस अंबेडकर चौक पहुंची। 

     कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा विधायक जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज यह आयोजन किया है, इसमें 23 अलग-अलग संस्थाएं जिसमें गायत्री परिवार से लेकर बाकी अन्य सभी सामाजिक संस्थाएं, एम.एस.डब्ल्यू. के स्टूडेंट, जन अभियान परिषद, रोटरी क्लब सहित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसका प्रारंभ करने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था कि अब वह समय आ गया है कि सफाई किसी भी कीमत पर रखनी है, अब यदि हम सफाई नहीं रखेंगे तो नगर पालिका जुर्माना करने पर विवश होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका की टीम भी थी जिन्होंने अनाउंसमेंट भी किया है, यह एक छोटी सी पहल थी।

      उन्होंने बताया गायत्री परिवार के सौजन्य से पंपलेट बनाए गए हैं जिन्हें दुकान-दुकान और स्टालों पर बांटा गया है, इसका उद्देश्य यही था कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। सभी के सहयोग से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर श्री कोचर ने कार्यक्रम में जुड़े सभी सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आगे भी लगातार इस तरह के आयोजन करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता सफाई को लेकर के आ सके। 

    एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने कहा विधायक जी, कलेक्टर सर और जन अभियान परिषद के सुशील नामदेव निरंतर दमोह के बारे में सोचते रहते हैं, इनके मार्गदर्शन में और नवागत सीएमओ प्रदीप शर्मा, एसडीएम दमोह बागरी सर सभी ने मिलकर प्लानिंग की थी कि दमोह के अंदर एक छोटा सा सामाजिक जागरूकता का कार्यक्रम रखा जाए और जन जागरण किया जाए। इस आयोजन में विभिन्न संगठन और गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सड़कों पर पंपलेट बाटकर लोगों से आग्रह किया है कि दमोह को सुंदर और स्वच्छय बनाएं, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि दमोह को सुंदर और स्वच्छ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *