

पथरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथी लोकेन्द्र पटैल (लकी भैया), जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार, उदय पटैल एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा रक्तदान का महत्व समझाते हुये लोगो को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। नगर के प्रथम रक्त दाता के रूप में पं. गोपाल दुबे द्वारा रक्त दान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। लोकेन्द्र पटैल (लकी भैया) एवं जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार द्वारा भी रक्त दान किया गया। रक्त दान शिविर सी.बी.एम.ओ. डॉ शशिकांत पटैल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें उनके स्वयं के द्वारा रक्तदान करते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया पथरिया के समस्त डॉक्टर्स एवं स्टाफ को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया पथरिया में कार्यरत समस्त डॉक्टर्स के द्वारा रक्तदान किया गया, शिविर में कुल 110 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमे से कुल 75 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया। जिनमें 47 स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एवं 5 पत्रकार बंधुओ एवं शेष 23नगर के लोगों द्वारा रक्त दान किया गया एवं रक्त दान कर शिविर को सफल बनाया गया।
रक्त दान शिविर में तहसीलदार पथरिया दीपा चर्तुवेदी द्वारा अधिक से अधिक रक्त दान करने हेतु लोगो को प्रोत्साहित किया। नायब तहसीलदार पथरिया वृंदेष पांडे द्वारा शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करते हुये रक्त की महत्वता के बारे में चर्चा की गई। रक्त दान शिविर में जिले से डी.एच.ओ. डॉ रीता चटर्जी, डॉ. अमित प्रकाश जैन, पैथॉलोजिस्ट डॉ. प्रशांत सोनी, डॉ. दिवाकर पटैल, डॉ मुकेश पटैल की उपस्थिती रही।
