Spread the love

नवीन पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

दमोह: म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समाज के कमजोर, पिछड़े तथा पीड़ित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सेवा की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, दमोह में किया गया।

            प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी, जिला न्यायाधीश/सचिवजिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया एवं पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी ने कहा पैरालीगल वालेन्टियर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त वह व्यक्ति हैं जो समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग की सहायता करने व उनकी समस्याओ को हल करने के लिये एक माध्यम होते हैं, इसलिये आपको कमजोर व असहाय व्यक्तियों के अधिकार दिलाने में हमेशा तत्पर रहना चाहिये। वास्तव में पैरालीगल वालेंटियर की भूमिका ‘‘एक देवदूत‘‘ के रूप में होती है।

            विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी द्वारा पारिवारिक विधि, सम्पत्ति विधि, जिला न्यायाधीशी/सचिव धर्मेश भट्ट के द्वारा विधिक सेवा योजनाओं, विशेष न्यायाधीश(पॉक्सो) महिमा कछवाहा ने महिला एवं बच्चों संबंधी विधि, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रामसिंह बघेल ने बालश्रम, बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम, प्रधान मजिस्ट्रेटकिशोर न्याय बोर्ड दिव्या रामटेके द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरिसया द्वारा पी.एल.व्ही. के कार्य व दायित्व, समन्वयकयूनीसेफ वीरेन्द्र जैन के द्वारा महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजनाएं, गोविंद यादव द्वारा चाईल्ड लाईन, हेल्पलाईन, प्रबंधकलोक सेवा केन्द्र चक्रेश पटैल द्वारा लोक सेवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पैरालीगल वालेन्टियर की व्यवहारिक एवं विधिक समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया गया। साथ ही नालसा हेल्पलाईन 15100 व नालसा बेवपोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पी.एल. व्हीज को प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणद्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया दमोह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *