Spread the love

दमोह: मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज-2024 (ऑफलाईन) जिला स्तर पर गठित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, समन्वयक वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे एवं सचिव जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में 68 विद्यालयों की 03-03 विद्यार्थियों की टीमें गठित की गई। जैव विविधता क्विज में कुल 204 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया। क्विज के परिणाम अनुसार प्रथम स्थान पर शासकीय सरदार पटैल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, द्वितीय स्थान पर शासकीय सी.एम. राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा एवं तृतीय स्थान पर शासकीय हाईस्कूल राजाबंदी विद्यालय की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को वन मंडल अधिकारी दमोह (भा.व.से.) ईश्वर जरांडे,जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार नेमा के द्वारा उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक/रजत पदक/कांस्य पदक वितरित कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

            उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल/उप वन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे, वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चैधरी, मास्टर ट्रेनर्स राम मोहन राय, दिलीप जोशी, प्रभारी वन्यप्राणी शाखा नीरज त्रिपाठी, वन मंडल कार्यालय दमोह एवं डाक्टर की टीम उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *