Spread the love

रसियन बम से बारुद निकालते समय बड़ा हादसा, 2 की मौत, 9 घायल, 2 गंभीर
जबलपुर। जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया| दरअसल रसियन बम पिछौरा से बारुद निकालते समय भयंकर विस्फोट हुआ, जिससे दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए है| घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है| सात घायल ओएफके अस्पताल में और दो गंभीर घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| घटना एफ सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में यह बलास्ट हुआ और बिल्डिंग से लगे 201 नंबर की बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारी भी घायल हो गए| घटना की जानकरी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी भी मौके पर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम जानी, उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए शिफ्टिंग करने की मदद का आश्वासन दिया| घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार भी अस्पताल पहुंचे| घटना के बाद से फैक्ट्री में आक्रोश का माहौल बना हुआ है| अस्पताल में भी कर्मचारी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था|
फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है. हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई है|
दो कर्मचारियों की मौत……………
घटना के संबंध में कर्मचारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 25 मिनिट पर मंगलवार की सुबह बहुत तेज धमाका हुआ| इस धमाके में गंभीर रुप से घायल हुए कर्मचारी नानक नगर निवासी एलेक्जैंडर टोप्पो की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी रणवीर सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई| इस बम धमाके में 9 कर्मचारी घायल हो गए, इनमें से दो गंभीर रुप से घायल चंदन और श्यामलाल को महाकौशल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सात अन्य घायल ओएफके अस्पताल में इलाजरत हैं|
बिल्डिंग के साथ कर्मचारी के चीथड़े उड़े, डीएनए टेस्ट……..
बताया गया है कि ओएफके की बिल्डिंग में हुए धमाके बाद पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई| इसमें एक कर्मचारी मिशिंग हो गया था, जिसका नाम एलैक्जेंडर टोप्पो बताया गया, उसके शरीर के अंग आधा-आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरे, इसके बाद परिवार जनों की मौजदूगी में उसके अंग के तलाश कर मेडीकल कॉलेज से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा डीएनएन टेस्ट कराया जा रहा है| यह समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी की मुंडी भी नहीं मिल सकी थी|
मकानों के दिवारे दरकी, भूकंप का एहसास………….
ओएफके से लगे गांव में मकानों की दिवारें दरक गई| मानेगांव, मोहनिया, घाना, आमापुर, सहित अन्य बस्तियों में कच्चे तो कच्चे, पक्के मकानों की दिवारे भी दरक गई| विस्फोट इतना भयानक था कि सुबह लोग दहल गए| कई मकानों में भूकंप की तरह कंपन महसूस हुआ|
रसियन बम से बारुद निकालते समय हादसा……………..
ओएफके में रसियन के पुराने बम से बारुद निकालते समय घर्षण होने से विस्फोट हुआ| घटना के समय एफ सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त 11 कर्मचारी मौजूद थे| 11 में से दो मौजूद थे| जिनमें से दो की मौत हो गई और 9 घायल हो गए| 9 में से दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए महाकौशल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सात घायलों का इलाज ओएफके अस्पताल में चल रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *