
अशोकनगर । शहर में साफ सफाई और लाइट की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया एवं पार्षद प्रमेन्द्र तायडे (जॉर्ज) सफाई कर्मियों की हाजरी लेने संजय स्टेडियम पहुंचे। दोपहर 11 बजे नगर पालिका पहुंच कर कर्मचारियों की भी उपस्थिति का निरीक्षण किया। दीपावली पर्व पर बाजार और वार्डो में सफाई के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की कवायद में कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों की मॉनिटरिंग कर ड्यूटी के प्रति जवाब देही तय कर रहे हैं, मंगलवार को नपा अध्यक्ष मनोरिया एवं प्रमेन्द्र तायडे ने संजय स्टेडियम पहुंच कर सफाई व्यवस्था सम्भाल रहे कर्म चारियों की हाजरी चैक की इसी क्रम में सुबह 11 बजे नगर पालिका पहुंचे अध्यक्ष मनोरिया ने कर्मचारी उपस्थिति का भी औचक निरीक्षण कर सेवा में लगे कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा का संदेश भी दिया ह
