
नगर में वाहनों से लगा हुआ जाम
सबलगढ। नगर सबलगढ़ में मुख्य सड़क पर लगातार जाम के बहुत ही बुरे हालात बनते जा रहे हैं श्री राम मंदिर चौराहे पर, नवीन बस स्टैंड पर, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास, एमएस रोड पर पेट्रोल पंप के पास, और सिविल हॉस्पिटल सबलगढ़ के पास लगातार जाम के हालात बनने के कारण आवागमन करने में यात्री वाहनों को, और आम यात्री को भयंकर कठिनाई हो रही है, श्री राम मंदिर पर चौराहे पर से निकलने में इस समय भारी परेशानी हो रही है राम मंदिर से लेकर सुनहरा की ओर जाने वाले सड़क पर कृषि उपज मंडी के लिए ट्रैक्टर ,ट्रक ,सहित छोटी गाड़ियां भी जाती है इस समय बड़े व्यापारियों की दीपावली त्यौहार को देखते हुए चुने,ऑयलपेंट,की गुड् की शक्कर की, नारियल, की बड़ी गाड़ियां आ रही है जो मुख्य मंडियो में उतरती है तो उनके कारण भी जम के हालात बन रहे हैं वैसे भी शहर में सोमवार के दिन बुधवार के दिन और शुक्रवार के दिन किसानों का भी आवागमन ज्यादा रहता है इसलिए भी लगातार भीड़ बनी रहती है दीपावली पर छुट्टियां लगने वाली है इस वजह से भी हर व्यक्ति अपना काम चाहे वह शासकीय हो अथवा व्यापारिक हो उसे करना चाहता ह लेकिन प्रशासन जाम से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है इससे पहले कई बार शासन ने आश्वासन दिया है लेकिन हर बार आश्वासन झूठा साबित हुआ है स्थानीय नगर पालिका द्वारा और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण सड़क के दोनों और अतिक्रमण करने वालों के भी हौसले बुलंद है वही ई रिक्शा वाले कहीं भी अपनी ई- रिक्शा को खड़ी कर देते हैं इसी प्रकार यात्री बस वाले कहीं भी यात्रियों को उतार देते हैं कहीं से भी यात्रियों को बस में ले लेते हैं बड़े ट्रक वाले जगह-जगह माल उतारते हुए जाते हैं यही कारण है कि जाम के हालात में सुधारने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, इस समय जाम के कारण आम नागरिक को भारी परेशानी उठाते हुए जरा से रास्ते को तय करने में काफी समय लगता है।
